{"_id":"68793b01622d85f1000a740b","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131005-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुरानी समस्याओं का समाधान न कर सके नेताजी, ग्रामीण सुना रहे खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुरानी समस्याओं का समाधान न कर सके नेताजी, ग्रामीण सुना रहे खरी-खोटी
Thu, 17 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रथम चरण के मतदान में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत के साथ प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वह घर-घर जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
जिले में 1160 ग्राम पंचायत, 391 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की 45 सीटें हैं। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के लिए प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है क्योंकि ग्राम पंचायतें और क्षेत्र पंचायतें छोटी होती हैं। जिला पंचायत के प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार में ग्रामीण क्षेत्रों में खूब सुनने को मिल रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि राज्य बनने के बाद भी आज तक गांवों का विकास नहीं हुआ। गांव पलायन से लगातार खाली होते जा रहे हैं क्योंकि गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रचार-प्रसार को आने वाले प्रत्याशी गांवों में विकास की बयार लाने के वादे कर रहे हैं। जीतने के बाद वह दोबारा कभी गांव वापस नहीं आएंगे।