फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Politecnic in Badechcheena

स्वीकृति के सात साल बाद भी नहीं बना पॉलीटेक्निक बाड़ेछीना का अपना भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Politecnic in Badechcheena
अल्मोड़ा। सरकारों ने पहाड़ के दुर्गम स्थानों पर कई जगह पॉलीटेक्निक संस्थान तो खोल दिए लेकिन अब इनका सुधलेवा कोई नहीं है। शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान बाड़ेछीना स्वीकृति के सात साल बाद भी जीआईसी बाड़ेछीना के आवासीय भवन में संचालित हो रहा है। पॉलीटेक्निक का अपना भवन न होने के कारण कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2014 में बाड़ेछीना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्वीकृत किया था। स्वीकृति के समय से ही यह संस्थान जीआईसी बाड़ेछीना के आवासीय भवन में संचालित हो रहा है। पॉलीटेक्निक खुलने के सात सालों बाद भी संस्थान का अपना भवन नहीं बना है। संस्थान के भवन के लिए जमीन तो चिह्नित कर ली गई है लेकिन बजट न मिलने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अभी जल्द भवन बनने के आसार नहीं हैं। इस पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दो ट्रेड संचालित हैं। इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 41 और मेकेनिकल ट्रेड में 55 प्रशिक्षणार्थी अध्ययनरत है।
विज्ञापन

आजकल पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग चल रही है। इसमें छात्र संख्या बढ़ सकती है। इस संस्थान में तकनीकी शिक्षा लेने के लिए काउंसलिंग के जरिये बाहरी स्थानों के छात्र-छात्राएं भी आते हैं लेकिन छात्रावास की सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राएं बाजार में किराये के कमरों में रहने को मजबूर हैं। संस्थान में पढ़ने वाले कुछ छात्र बेहद गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे में उनके लिए बाजार में महंगा कमरा लेना मुश्किल होता है। बाजार में कमरों का किराया अधिक होने से उन्हें आर्थिक चपत लगती है। संस्थान के प्रधानाचार्य सुमित कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान के भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित है लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुका है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना विभाग और उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के आयोजन में भी होती हैं दिक्कतें
अल्मोड़ा। शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान बाड़ेछीना के पास खेल का मैदान भी नहीं है। संस्थान की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जीआईसी के खेल मैदान में ही किया जाता है। इससे कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार उसी दिन जीआईसी की भी खेल प्रतियोगिताएं होती है। ऐसे में खेल मैदान में खेलों के आयोजन में परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed