फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police took two hunger stricker

दो अनशनकारियों को ले गई पुलिस

Wed, 20 Feb 2019 11:27 PM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Wed, 20 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police took two hunger stricker
अनशनकारियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

 गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर बुधवार को भी आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी रहा। सुनील जोशी और प्रदीप कुमार ने पांचवें दिन भी अनशन जारी रखा। लेकिन शाम होते ही पुलिस और प्रशासन की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची और आमरण अनशन कर रहे दोनों कर्मचारियों को उठाकर अस्पताल ले गई। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन पर आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया। उसी दौरान महिला कर्मचारी शीला साह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।  

विज्ञापन


बुधवार शाम गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों ने अनशन पर बैठे दोनों कर्मचारियों को आंदोलन स्थल से उठा लिया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आल्पस फैक्ट्री की महिला कर्मचारी शीला साह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।  इससे पहले सुबह बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई सभा में कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर उनकी सुध नहीं लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रोजी रोटी के लिए मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने का एलान भी किया। बुधवार को बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी आंदोलन स्थल पर बैठीं। आंदोलन में गीता बिष्ट, नसरीन, नीमा, सीमा, ममता भंडारी, कला देवी, शीला साह, किरन साह, हेम चंद्र, हेमा, महेंद्र बिष्ट, बबीता रानी, मंजू, दीपा पांडे, चंपा साह, पूजा, कविता, रीता, इंद्रा आर्या, भुवन, अनिल, नवीन बुधौड़ी आदि शामिल थे। आनंद रावत, गणेश आर्या, जमुना दत्त, दिनेश जोशी, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, रंजना सिंह, पीसी तिवारी, प्रकाश उनियाल ने समर्थन दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed