फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police prevented Ukrand leaders

पुलिस ने उक्रांद नेताओं को खुमाड़ जाने से रोका

Sun, 06 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 06 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

खुमाड़ के शहीद स्थल जा रहे उक्रांद नेता और जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले नकुचिया के निकट हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


 उनके साथ अलग वाहन में चल रहे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी सहित अन्य नेताओं ने नारायण सिंह को रोकने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने मजबूरी बताकर उन्हें नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


विरोध में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। उक्रांद के नेतागण शहीद दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को नारायण सिंह द्वारा विरोध किए जाने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 किमी पहले ही नकुचिया के निकट पुलिस ने उक्रांद नेताओं के वाहनों को रोक लिया और जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत को हिरासत में लेकर पुलिस के वाहन में बैठा लिया।

दूसरे वाहन में सवार उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी आदि ने इस पर विरोध जताया लेकिन पुलिस ने नारायण सिंह को छोड़ने से इंकार कर दिया।

 इसके बाद उक्रांद कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने प्रशासन और सरकार के इशारे पर नारायण सिंह को यहां रोक लिया।

 उन्होंने कहा कि नारायण सिंह रावत किसी तरह का विरोध करते तो उन्हें वहीं गिरफ्तार किया जा सकता था। श्री ऐरी ने इसे लोकतंत्र का गला घोटने वाला रवैया बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से उक्रांद के नेतागण श्रद्धांजलि देने खुमाड़ नहीं जा सके।


उक्रांद नेताओं का आरोप था कि पुलिस ने खुद वाहन सड़क पर तिरछे खड़े करके जाम की स्थिति पैदा की। उक्रांद नेताओं को बाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब तीन घंटे बाद छोड़ा गया।

उधर अल्मोड़ा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने नारायण सिंह रावत को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिटरशाही रवैया अपना रही है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed