फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police ki Pathashala in Almora

Almora News: नशा है अभिशाप, कर रहा युवा पीढ़ी को बर्बाद

Tue, 20 Jun 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police ki Pathashala in Almora
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पाइनवुड स्कूल में मंगलवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देकर नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने कहा कि नशा किसी अभिशाप से कम नहीं है। यह युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के साथ अपराध को बढ़ावा दे रहा है। लोगों को नशे से दूर रहकर समाज और देश की तरक्की में भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

सीओ ओशिन ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानून के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे का शिकार होकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने साइबर अपराध और यातायात नियमों की भी जानकारी दी। बताया कि साइबर अपराधी आसानी से लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे हैं। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से साइबर ठगी की आशंका बढ़ जाती है। सोशल मीडिया पर भी हर बात साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे ने कहा कि नाबालिग को वाहन नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करना अपराध है। अभिभावकों को भी इससे बचना चाहिए। नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर अभिभावकों को जुर्माना देना होगा। यातायात के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एसआई नीमा मेर ने बाल अपराध की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना अपराध है। कहा कि बाल श्रम की सूचना पुलिस को दी जा सकती है। ऐसा करवाने वाले के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी और संबंधित बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक साजिद अहमद ने संचालन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राव्या जिन्नाह, अनवर अंसारी, शोभा मेर, नेहा जीना, सूफिया जिन्नाह, हेमलता पांडे, संध्या गुप्ता, शुभांशी अग्रवाल, रुचि डसीला आदि विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed