फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police issued notice to more than 150 banks for lack of high quality CCTV, guards in Almora banks

Almora News: अल्मोड़ा के बैंकों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी, गार्ड न होने पर 150 से अधिक बैंकों को पुलिस ने किया नोटिस जारी

Mon, 10 Apr 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 10 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police issued notice to more than 150 banks for lack of high quality CCTV, guards in Almora banks
अल्मोड़ा। बीते दिनों जिले के मटेला, रानीखेत, सोमेश्वर में हुई बैंकों में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जिले में 150 से अधिक बैंकों को उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी नहीं लगाने और पर्याप्त गार्ड नहीं होने पर नोटिस जारी किया है। एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि सभी बैंकों को नोटिस जारी कर सुरक्षा के उचित प्रबंध करने को कहा गया है ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। ऐसा होने पर आसानी से चोरों तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह पूर्व रानीखेत में बैंक और मटेला में एटीएम में चोरी की कोशिश हुई थी। दो माह पूर्व सोमेश्वर में भी इस तरह की घटना सामने आई। इन सभी मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस के हाथ खाली हैं। इन्हीं घटनाओं से सबक लेकर पुलिस ने बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। एसएसपी रचिता जुयाल ने कहा कि अधिकांश बैंकों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं। पर्याप्त गार्ड की व्यवस्था भी बैंकों में नहीं है, जिससे चोर यहां बेखौफ चोरी का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed