फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police crack down on no-parking violations in Almora; 47 vehicles challaned.

Almora News: अल्मोड़ा में नो पार्किंग पर पुलिस का डंडा, 47 वाहनों के चालान

Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police crack down on no-parking violations in Almora; 47 vehicles challaned.
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों को अवैध पार्किंग स्थल बनाने वाले मनचले वाहन चालकों पर पुलिस का डंडा चला। अमर उजाला में माल रोड की बदहाली और पैदल यात्रियों की मुश्किलों को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 47 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई जिससे बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में माल रोड पर दोपहिया वाहनों का कब्जा, पैदल चलना हुआ दूभर शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे के नेतृत्व में यातायात पुलिस और चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ नगर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने माल रोड पर 32 और धारानौला क्षेत्र में 15 वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने कहा कि स्थानीय नागरिकों से अपील है कि नो पार्किंग क्षेत्रों का विशेष रूप से पालन करें। अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें जिससे नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे। नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई और नगर में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed