फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police, challenge to follow lock down 3 on administration

पुलिस, प्रशासन पर अब लॉकडाउन 3.0 का पालन कराने की चुनौती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Police, challenge to follow lock down 3 on administration
रानीखेत में जनसंगठनों की बैठक लेते पुलिस सीओ तपेश चन्द। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। लॉकडाउन 3.0 का पालन कराने की अब पुलिस तथा प्रशासन के सम्मुख चुनौती खड़ी हो गई है। लॉकडाउन 2.0 के दौरान जब भी सरकार ने कुछ रियायत बरतने के आदेश जारी किए तो लोगों की भीड़भाड़ बाजार में जमा हो जा रही थी, जिस कारण कई बार पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी। अब पुलिस 4 मई की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि बाजार में कौन सी दुकान खुलेगी और कौन सी नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है। इधर पुलिस सीओ तपेश चंद ने जनसंगठनों की बैठक ली और आवश्यक सुझाव मांगे। जनसंगठनों के लोगों ने कहा कि 4 मई को बाजार में लोग उमड़ सकते हैं, इसके लिए प्रशासन को स्पष्ट दिशा निर्देश एक दिन पहले जारी करने चाहिए, पुलिस से भी उन्होंने लोगों के साथ सख्ती के बजाय नरमी बरतने की अपील की। यहां छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महासचिव हर्ष पंत, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, गोविंद बिष्ट, शेखर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed