फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police Barracks Not In Good Condition

Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस बैरकों के हाल बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police Barracks Not In Good Condition
अल्मोड़ा में इस तरह जर्जर हालत में पड़ी हैं पुलिस बैरक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मित्र पुलिस की बैरकों के हाल बेहाल हैं। टूटा फर्श, टपकती छत और क्षतिग्रस्त दीवारें इन बैरकों की पहचान बन चुकी हैं। पुलिस जवान जान जोखिम में डालकर इन बैरकों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कोतवाली के नीचे बनी पुलिस बैरक का निर्माण राज्य गठन से पूर्व हुआ था। वर्तमान में यह बैरक बदहाली की मार झेल रही हैं। इनकी दीवारें क्षतिग्रस्त हैं तो छत में लगे टिन सड़ गए हैं। फर्श जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

बैरकों का नये सिरे से निर्माण न होने से पुलिस जवान जान जोखिम में डालकर यहां रह रहे हैं हैं। बैरकों के नजदीक बने नए पुलिस आवास के हाल भी बुरे हैं। सीलन से इनकी दीवारें जवाब देने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बैरकों को किया गया है खाली
अल्मोड़ा। सालों पहले टिन और बल्लियों के सहारे बैरकों की छत का निर्माण किया गया था। छत में लगे टिन और बल्लियां पूरी तरह से सड़ चुकी हैं। जवानों की सुरक्षा को देखते हुए इनमें से कई बैरकों को खाली करना पड़ा था। संवाद

टपकती छत को पन्नियों से ढकना मजबूरी
अल्मोड़ा। कोतवाली के ठीक नीचे बैरक व पुलिस आवास स्थित हैं। इन आवासों में पुलिस जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन बारिश में जवानों व उनके परिजनों की दिक्कत बढ़ जाती है। जर्जर छत से पानी कमरों में घुसता है। ऐसे में छत पर प्लास्टिक की पन्नी डालना एकमात्र विकल्प है।
कोट- समय-समय पर पुराने भवनों का नवनिर्माण किया जाता है। पुरानी बैरकों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कई नए भवनों का निर्माण किया गया है।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed