Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police arrested a PRD jawan while solving the Ganga Devi murder case in almora

Uk: महिला का गला घोंटकर गलोबंद निकाल ले गया था पीआरडी जवान, गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा; जानें पूरा मामला

Tue, 16 Dec 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 PM IST
सार

गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। कातिल गंगा के खेतों की जुताई करने वाला हलिया निकला। वह लमगड़ा थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान के पद पर तैनात है। उसने गंगा की गला घोटकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Police arrested a PRD jawan while solving the Ganga Devi murder case in almora
गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में चर्चित गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। कातिल गंगा के खेतों की जुताई करने वाला हलिया निकला। वह लमगड़ा थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान के पद पर तैनात है। उसने गंगा की गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 1,20,500 रुपये बरामद हुए।

14 नवंबर की रात को सांगड़ साहू गांव निवासी गंगा देवी (60) पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। हत्यारे ने मृतिका के गले से गलोबंद लूटा था। तब सूचना पर एसएसपी देवेंद्र पींचा अपनी टीम के साथ मौके पर सांगड़ साहू गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एसएसपी ने फॉरेंसिक यूनिट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने लमगड़ा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा के प्रभारी एसओजी प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान तीन थानों की टीमें हत्यारे तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत रहीं। तभी पुलिस टीम को दो व्यक्तियों पर शक हुआ। पुलिस के लिए असली हत्यारे की पहचान करना मुश्किल हो गया। तभी पुलिस की संयुक्त टीमों ने लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक के लगभग 400 सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियों से पूछताछ की। रविवार को पुलिस ने मैनुअल, सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्य के आधार पर सांगड़ साहू क्वार्बी लमगड़ा निवासी गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोपाल लमगड़ा थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान के पद पर तैनात है। उसने गंगा की गला घोटकर हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कातिल ने कान के कुंडल भी छीनने की कोशिश की थी
पुलिस पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया कि वह पीआरडी जवान है। वह गांव में लोगों के साथ-साथ गंगा देवी का खेत जोतने का कार्य करता था। उसे मजदूरी के लिए पैसे मिलते थे। आरोपी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय हुई थी। इसके लिए वह पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। मृतका गंगा देवी ने उसे उसकी लड़की की शादी के लिए 25 हजार रुपये देने का वादा किया था। तभी 14 नवंबर को गोपाल सिंह रुपये मांगने के लिए मृतका के घर पहुंचा। गंगा देवी उसे रुपये नहीं दे सकी। आरोपी ने गले में पहने गलोबंद से गला दबाकर गंगा देवी की हत्या कर दी। कान के कुंडल भी नोचने का प्रयास किया। डोरी में बांधने के कारण कुंडल नहीं ले सका। उसकी मौत के बाद आरोपी गलोबंद को निकालकर उसे बेड में सुलाकर और कंबल ओढ़ाकर अपने घर को चल दिया। 

आरोपी ने हत्या के बाद अपनी बेटी के हाथ किए थे पीले
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी ने गलोबंद को पहले एक पत्थर के नीचे छुपाया। गांव में पुलिस पूछताछ के दौरान वह डरा हुआ था। तब उसने गलोबंद को वहीं रहने दिया। 30 नवंबर को जैसे तैसे अपनी पुत्री की शादी की। जब उसे लगा कि पुलिस का ध्यान उसकी ओर नहीं है तब वह नौ दिसंबर को गलोबंद बेचने हल्द्वानी चला गया। 10 दिसंबर को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद 1,26,500 में बेच दिया। तब पुलिस का शक यकीन में बदल गया और रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed