फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poklane Destroyed Electricity Lines

पोकलैंड मशीन हाईटेंशन लाइन से टकराई, कंरट फैलने से मची अफरा तफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Poklane Destroyed Electricity Lines
सेराघाट में 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराई पोकलैंड मशीन का बूम। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट बाजार में ट्रॉली में लादकर लाई जा रही पोकलैंड मशीन का बूम सेराघाट में 11 केवी हाईटेंशन बिजली के तार से टकरा गया। इससे तेज आवाज के साथ ही चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय हाईटेंशन लाइन चालू थी। टूटे तार के जमीन पर गिरने से अफरातफरी मच गई। चालक समेत मौके पर मौजूद लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इधर, लाइन का तार टूटने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे बेड़ीनाग की ओर से एक ट्रॉली पर लदकर पोकलैंड आ रही थी। सेराघाट बाजार में पहुंचने पर मशीन का बूम 11 केवी हाईटेंशन बिजली के तार से टकरा गया। इस समय बिजली लाइन चालू थीं। पोकलैंड का बूम जैसे ही बिजली तारों से टकराया तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। 11केवी बिजली लाइन का एक तार टूट कर ट्राली के ऊपर जा गिरा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। लाइन टूटने से सेराघाट, भैसियाछाना, ल्वेटा, नाली आदि गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed