फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pmjac opened in Ranikhet

रानीखेत के लोगों को जन औषधि केंद्र की सौगात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pmjac opened in Ranikhet
रानीखेत में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते विधायक माहरा और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे इंतजार के बाद कोरोना लॉकडाउन के बीच अब यहां राजकीय अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खुल गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद विधायक करन माहरा ने बृहस्पतिवार को इस केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। आशा जताई कि केंद्र से आम लोगों को सस्ती दरों पर जीवनरक्षक दवाइयां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विधायक माहरा ने बताया कि यहां मात्र एक रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध है। अन्य दवाइयों के रेट भी काफी कम हैं। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बाद में उन्होंने अस्पताल प्रशासन की बैठक ली। इसमें उन्होंने अस्पताल में पीपीई किट और एन 95 मास्क खरीदने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पिछले माह भी वह विधायक निधि से वेंटिलेटर के लिए 15 लाख रुपये और पैथोलॉजी लैब में ऑटो एनालाइजर मशीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये दे चुके हैं। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीएमएस डॉ. डीएस नेई, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके पांडेय, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसके गोस्वामी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अमन शेखर, सोनू सिद्दीकी, कुलदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed