{"_id":"59bd671b4f1c1bb5688b4ef7","slug":"players-showed-their-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
ख्ाेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की दो दिनी खेल प्रतियोगिताओं का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। राजकीय जूनियर हाइस्कूल छतीनाखाल में संपन्न प्रतियोगिता में 10 संकुलों के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि उपशिक्षा अधिकारी डीएल आर्या और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीपी चौधरी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। प्राथमिक बालक वर्ग में जालली के तुषार, बालिका वर्ग में बग्वालीपोखर संकुल की ख्याति चौधरी, जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा और प्रेमा ने संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
50 मीटर दौड़ में जालली संकुल के तुषार बिष्ट, चार सौ मीटर दौड़ में ईड़ा के जगदीश कुमार, लंबी कूद में शिशु मंदिर रवाड़ी के योगेश कोहली प्रथम रहे। खोखो में बग्वालीपोखर संकुल पहले स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिशु मंदिर रवाड़ी की ख्याति चौधरी, चार सौ मीटर में आदर्श बिंता की हर्षिता जोशी, लंबी कूद में उभ्याड़ी की सीमा प्रथम रही।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में डीपीएस के पार्थ शाह, चार सौ मीटर में जालली के राहुल फुलारा, छह सौ मीटर दौड़ में दूनागिरि मार्डन के भाष्कर आर्या, गोला फैंक में एमडी तिवारी हाइस्कूल के निखिल कुमार, लंबी कूद में राजपूत कांवेंट कफड़ा के कुलदीप और ऊंचीकूद में इसी विद्यालय के रोहित आर्या ने बाजी मारी।
जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में जालली की स्नेहा नेगी, चार सौ मीटर में कफड़ा की कामिनी बिष्ट, छह सौ मीटर दौड़ में नवयुग की रोशनी बिष्ट, गोला फैंक में इसी विद्यालय की ममता, लंबी कूद में दूनागिरि मॉर्डन की प्रेमा आर्या पहले स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक जगदीश तिवारी ने सभी का आभार जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित पालीवाल, राधेश्यामगुप्ता, कोच भुवन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत अधिकारी, निरंजन कुमार, नवीन मैनाली, महेश कुमार, दीपक पांडेय, दीपा मठपाल सहित तमाम क्रीड़ा प्रभारी, संकुल समन्वयक मौजूद रहे। संचालन उदित जोशी ने किया।