{"_id":"62f143edb2e12f3b625d409d","slug":"play-on-life-of-veer-chandra-singh-garhwali-ranikhet-news-hld471835486","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाटक ने पीजी कालेज के छात्र छात्राओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाटक ने पीजी कालेज के छात्र छात्राओं में भरा जोश
विज्ञापन
रानीखेत पीजी कालेज में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जीवनी पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में गढ़वाली के संघर्ष का बखूबी वर्णन किया गया। नाटक इतिहास विभाग के डॉ. पंकज प्रियदर्शी ने लिखा है।
उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐतिहासिक घटनाओं से युवा पीढ़ी को नाटक के माध्यम से रूबरू कराना बेहतरीन माध्यम है। नाटक में राकेश सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, दीपक पठान ने महात्मा गांधी के पात्रों की भूमिका निभाई। जबकि आयुषी अरोरा, भूमिका, श्रद्धा, संदीप विनोद, राहुल अजेल, अमित, योगेश, कृतिका, गायत्री, भावना, चित्रा, यामिनी, प्रियंका, प्रीति आर्या, नेहा, भूमिका, तनूजा मेहरा आदि ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया।
मुख्य अतिथि इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा पांडे ने युवाओं से वीर सेनानियों के इतिहास की जानकारी हासिल करने का आह्वान किया। वहां पर डॉ. जया नैथानी, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. महिराज मेहरा आदि थे।