रानीखेत/द्वाराहाट। एसएसबी सीमांत मुख्यालय की ओर से सुरईखेत में पौधरोपण किया गया। वहां आईजी श्याम सुंदर चतुर्वेदी के नेतृत्व में वन कर्मियों और ग्रामीणों ने एक हजार से अधिक पौधे रोपे। नारसिंह, बिठोली, जैखन, नाड़, वलना के प्रधान और सरपंच भी मौजूद रहे। वहां वन विभाग के रेंजर बीएस अल्मियां, डिप्टी रेंजर एनएस नयाल, प्रधान हर्ष बिष्ट, केएस हरकोलिया, जीवन सिंह, दिनेश पंत, जीवन सिंह आदि रहे। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बीडीओ कुंदन पुरी, मनोहर नेगी, उमा अधिकारी बड़ेत ने प्राथमिक विद्यालय सलना परिसर एवं नौला फाउंडेशन परिवार की ओर से ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। टोढरा के प्रधान त्रिभुवन तिवारी, प्राइमरी स्कूल रूपानौली में विद्यालय प्रबंध समिति में अभिभावकों के सहयोग से पौधरोपण किया। यहां बीडीसी सुनील जोशी, तकुल्टी अध्यक्ष भारत भूषण, रूपानौली की अध्यक्ष हेमा देवी, मुकेश शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रधानाध्यापक गंगाधर त्रिपाठी, मल्ली मिरई के भौरा में ग्राम प्रधान रेखा गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार, वन पंचायत सरपंच ग्राम भौरा गंगा देवी, वीपीडीओ कुंदन पुरी के नेतृत्व में भौरा वन पंचायत में बांज, उतीस, भीमल के पौध रोपे। वहां मनरेगा योजना तहत 35 लोग पौधरोपण कर चहारदीवारी भी कर रहे हैं।