फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Plant a solar energy plant

एमएसएसवाई में सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाकर बनें आत्मनिर्भर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Plant a solar energy plant
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) में सरकार बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने को बीस फीसदी अनुदान दे रही है। योजना के तहत बेरोजगार 25 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगा सकेंगे। उत्पादित होने वाली बिजली पावर कारपोरेशन को बेचकर आय अर्जित होगी।
विज्ञापन

कोविड काल में सरकार ने बेरोजगारों के लिए एमएसएसवाई योजना शुरू की है। 25 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा पावर प्लांट की कुल लागत दस लाख रुपये है। नई उद्योग नीति के तहत सरकार सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने के लिए बीस फीसदी अनुदान दे रही है। प्लांट लगाने वाले अभ्यर्थी को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन

उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी जीसी महरोत्रा ने बताया कि प्लांट लगाने वाले उद्यमी को ऑनलाइन आवेदन करना है। जिले में अब तक 39 लोगों ने प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया, जिनमें से छह लोगों के आवेदन पत्र विद्युत विभाग को भेज दिए गए हैं। पावर कारपोरेशन द्वारा संबंधित व्यक्ति की भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बिजली बेचने के लिए उद्यमी को पावर कोरपोरेशन के साथ 25 वर्ष के लिए पावर पर्चेज एंग्रीमेंट (पीपीए) करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed