फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pithoragarh youth's body found in Phalasima, panic spread

Almora News: पिथौरागढ़ के युवक का फलसीमा में मिला शव, हड़कंप

Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh youth's body found in Phalasima, panic spread
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के नजदीकी फलसीमा में बृहस्पतिवार को एक शव मिलने से दहशत फैल गई। शव डोनी (पिथौरागढ़) निवासी 22 वर्षीय एक युवक का निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है। एनटीडी चौकी पुलिस को फलसीमा में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में शव पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के डोनी निवासी दीपक सिंह (22) का निकला। पुलिस के मुताबिक युवक बीमार था। शव के पास से सल्फास की गोलिया भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed