फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pithoragarh Panther cricket competition was won by UPI

पिथौरागढ़ पैंथर ने जीती यूपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 22 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 22 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Panther cricket competition was won by UPI

उत्तराखंड प्रवासियों की कौथिग संस्था के बैनर तले मुंबई में उत्तराखंड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता पिथौरागढ़ पैंथर ने जीत ली। फाइनल में पिथौरागढ़ पैंथर ने यूपीएल में दो साल की विजेता हिमालय 11 की टीम को 34 रनों से हरा दिया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। शानदार प्रदर्शन करने वाले पिथौरागढ़ के धर्मेंद्र मैन ऑफ द सिरीज रहे।

विज्ञापन


रविवार को हुए फाइनल मुकाबले से पूर्व सुबह सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में हिमालय 11 ने उत्तराखंड वॉरियर को और दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ पैंथर ने हमदम पहाड़ी की टीम को हराया। हिमालय 11 और उत्तराखंड वॉरियर के बीच हुआ सेमीफाइनल मुकाबला रोचक रहा। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के चलते पहले मुकाबला टाई हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद रन रेट के हिसाब से हिमालय 11 ने बाजी मार ली। देर शाम इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। पहले खेलते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने आठ ओवर में 67 रन बनाए। जवाब में हिमालय 11 की टीम 33 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मीररंजन नेगी, डा. राजेश्वर उनियाल, फिल्म निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, अभिनेत्री बबिता डोगरा, पर्वतारोही विजयापंत तुली, अभिनेत्री त्विसा भट्ट, कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा, जगदीश सामंत, दिनेश बिष्ट, महासचिव केशर सिंह बिष्ट आदि ने पुरस्कार बांटे।


यूपीएल अध्यक्ष सुरेश राणा, माहसचिव दिनेश बिष्ट ने सहयोग के लिए मनोज भट्ट, महिपाल नेगी, अनिल बिंजोला, सुरेंद्र बिष्ट, प्रवीण ठाकुर, राजेंद्र रावत, सुशील जोशी, बुद्धिप्रसाद देवली आदि का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed