फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pilkhawal becoming vice-chairman of tea Board

पिलख्वाल के चार्य बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Pilkhawal becoming vice-chairman of tea Board
अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का आभार जताया है।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिलख्वाल के उपाध्यक्ष बनने से राज्य में चाय बागानों का और अधिक विस्तार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, अमित साह मोनू, धर्मेंद्र बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, डॉ. एनडी कांडपाल, देवेंद्र सत्यपाल, सुनील जोशी, राजीव गुरुरानी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, ललित मेहता, प्रकाश बिष्ट कृष्ण बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी चौघानपाटा में आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस मौके पर अध्यक्ष ललित मेहता, महामंत्री कमल अधिकारी, भानु अधिकारी, बलवंत रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश बोरा आदि मौजूद थे। भाजपा जागेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, महामंत्री केशर सिंह, भुवन तिवारी, बहादुर राम, गीता मेहरा, मनोज पांडे, रवि बनौला आदि मौजूद थे। इधर पूर्व जिला पंयात अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी गौरव पांडे आदि ने भी खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed