{"_id":"65662cf24414e58518026435","slug":"pile-of-garbage-on-mall-road-people-suffering-from-foul-smell-almora-news-c-232-1-shld1003-5417-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: माल रोड पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: माल रोड पर कूड़े का अंबार, दुर्गंध से लोग बेहाल
Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के वन विभाग के समीप माल रोड के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
अल्मोड़ा। वन विभाग के पास माल रोड पर लंबे समय से कूड़ा बिखरा है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने से राहगीरों और आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से कुछ ही दूरी पर कूड़ादान लगा है।
लोग कूड़ेदान में कूड़ा निस्तारण करने के बजाय खुले स्थान पर कूड़ा निस्तारित कर रहे हैं। खुले स्थान पर कूड़ा डालने से गंदगी बढ़ रही है। माल रोड पर लोगों की काफी आवाजाही रहती है। कूड़ा नहीं उठने से दुर्गंध आ रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया की नगर और वार्ड में सफाई की जा रही है। कूड़ेदान लगाए गए हैं। खुले स्थान पर कूड़ा निस्तारण करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। संवाद