{"_id":"58ebd6844f1c1b6137cf5b87","slug":"pigs-crushed-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटागुल्ली में सुअरों ने रौंद दी फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नटागुल्ली में सुअरों ने रौंद दी फसल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
फसल क्षति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। नटागुल्ली, आगर, बवांस आदि क्षेत्रों में तैयार खड़ी फसल को सुअरों ने रौंद दी है। किसानों ने वन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर कृषि लोन माफ करने, प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
नटागुल्ली में सिंचाई वाली भूमि है। किसानों ने निराई, गुड़ाई, रखरखाव कर रबी की अच्छी फसल तैयार कर ली थी। गेहूं, जौ, सरसों, मसूर दाल की फसल पकने की स्थिति में आ गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में सुअरों ने खासा आतंक मचाया है। 50 नाली भूमि में खड़ी फसल को पूरी तरह से रौंद दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण खेती किसानी से आजीविका चलाते हैं, फसल नष्ट कर दिए जाने से किसान मायूस है। प्रधान जानकी देवी, बीडीसी सदस्य दया देवी ने कहा कि राज्य गठन के बावजूद किसी भी सरकार ने उन्हें जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं दिलाया। इसके चलते पहाड़ से निरंतर पलायन हो रहा है।
विज्ञापन