फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pig attacked In Bhatraunjkhan

Almora News: भतरौंजखान में जंगली सुअर के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pig attacked In Bhatraunjkhan
सुअर के हमले में घायल बालकृष्ण। संवाद - फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। गांव से बाजार जा रहे एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रानीखेत रेफर कर दिया। उन्हें रानीखेत राजकीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि घायल की कॉलर बोन में थोड़ा दिक्कत थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भतरौंजखान के पास च्यूनी निवासी बालकृष्ण पंत (50) अपने घर से सुबह 10 बजे बाजार की तरफ निकले लेकिन गांव से महज 100 मीटर दूरी पर अचानक सुअर ने उन पर हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर सुअर भाग गया। लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भतरौंजखान पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रानीखेत अस्पताल रेफर कर दिया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक उनके शरीर पर गहरे जख्म हैं। उनके सिर पर भी काफी चोट है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्र पंत ने घायल को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बछिया को भी कर दिया था घायल
भतरौंजखान। ग्रामीणों के मुताबिक गांव व इसके आसपास सुअरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कुछ समय पूर्व सुअर ने एक बछिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। अब इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक इसी रास्ते से होकर कई बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed