{"_id":"5d7e74748ebc3e0132028f54","slug":"pickup-fell-in-to-the-ditch-one-died-almora-news-hld35680273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप दुर्घटना में बाड़ेछीना के सील गांव के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप दुर्घटना में बाड़ेछीना के सील गांव के युवक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक नरेंद्र सिंह उर्फ सूरज। फाइल फोटो
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गरुड़ाबांज से बाड़ेछीना जाते समय आरतोला के पास एक पिकप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। चालक गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे युवक ने अल्मोड़ा इलाज के लिए लाते समय मार्ग में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। वाहन संख्या यूके01सीए 0855 पिकप गरुड़ाबांज से बाड़ेछीना जा रहा था।
आरतोला के पास पिकप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में चालक चंदन सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी काकड़ीधार पोस्ट मंडोली और 26 वर्षीय नरेंद्र सिंह उर्फ सूरज पुत्र कल्याण सिंह निवासी सील बाड़ेछीना सवार थे।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 से बेस अस्पताल अल्मोड़ा के लिए भेजा गया, लेकिन अल्मोड़ा पहुंचने से पहले ही नरेंद्र सिंह उर्फ सूरज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार में दो अविवाहित बहनें और एक छोटा भाई है। मां की जिम्मेदारी मृतक नरेंद्र सिंह पर ही थी। मृतक का परिवार बेहद गरीब है।