{"_id":"0eaf693de33ba73907b60ff26912f88c","slug":"physical-efficiency-test-will-give-the-applicant-13-897-potwary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13897 आवेदक देंगे पटवारी शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13897 आवेदक देंगे पटवारी शारीरिक दक्षता परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) भर्ती की तैयारी में जुटा है। कुल प्राप्त 14180 आवेदन पत्रों में से जांच में 13897 आवेदन पत्र सही पाए गए हैं, जबकि 283 आवेदन पत्र निरस्त हुए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
भर्ती की तैयारी को लेकर डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। शारीरिक दक्षता परीक्षा लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर के मैदान में होगी।
विज्ञापन
यहीं से सात किमी दौड़ लोअर मालरोड में कराई जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा की वीडियोग्राफी के लिए 10 कैमरे लगाए जाएंगे। प्रतिदिन करीब छह सौ अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा होगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने के लिए जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है उसको संपन्न कराने के लिए वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी साथ लाएंगे। इसके लिए पास भी जारी किए जाएंगे।
बिना पास के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस अवधि में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीडीओ मो. असमल आदि मौजूद थे।