{"_id":"58e67a0b4f1c1b1a205b3f5f","slug":"pharmacist-drowned-in-sarayu-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में नहाने गए फार्मेसिस्ट की बहकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में नहाने गए फार्मेसिस्ट की बहकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत तल्ली नाली में सरयू नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से आयुर्वेदिक अस्पताल तल्ली नाली के 56 वर्षीय फार्मेसिस्ट की मौत हो गई है। घटना स्थल से शव आधा किमी दूर मिला। राजस्व पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। मृतक देहरादून का निवासी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पताल तल्ली नाली में फार्मेसिस्ट महादेव प्रसाद सेमवाल कार्यरत थे। वह अस्पताल में ही स्टाफ क्वाटर में रहते थे। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे वह सरयू नदी में नहाने गए थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में बहने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बहते हुए देखा। घटना स्थल से करीब आधा किमी दूर महादेव प्रसाद का शव एक पत्थर पर अटका मिला।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना न्योली के राजस्व उप निरीक्षक नारायण नाथ गोस्वामी को दी। राजस्व उप निरीक्षक राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही है। मृतक देहरादून का निवासी है। राजस्व पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन