फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PG College students begin encompass

पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं का धरना शुरू

Wed, 21 Dec 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
PG College students begin encompass
धरना देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अंग्रेजी प्राध्यापक को चौखुटिया स्थानांतरण कर दिए जाने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्र संघ के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में एकमात्र अंग्रेजी के प्राध्यापक थे, उन्हें भी स्थानांतरित कर दिया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे स्थानीय महाविद्यालय के पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर तत्काल स्थानांतरण रद करने की मांग उठाई गई। साथ ही बीए में गृह विज्ञान, भूगोल, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, कला, एमए में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय खोलने और बीएससी में रसायन विज्ञान के प्राध्यापक की व्यवस्था करने की मांग की गई। कहा कि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र, पूर्व सचिव कुंदन अधिकारी, कोषाध्यक्ष सूरज उपाध्याय, नगर मंत्री पंकज रौतेला, नगर अध्यक्ष कमल किशोर, सुंदर बिष्ट, योगिता, हेमलता, भावना, सरोज, ज्योति, प्रियंका आदि शामिल थे।  मालूम हो कि पूर्व में अनिश्चितकालीन धरना 23 दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन छात्र छात्राओं ने दो दिन पूर्व ही धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed