{"_id":"6c75fe338e70f1fbd6e09b05e3095121","slug":"petrol-fire-boarded-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की ‘आग’ में चढ़ा ‘पारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल की ‘आग’ में चढ़ा ‘पारा’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 16 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 दिन में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्य जल्द वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत और दाम बढ़ाने जाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को चौघानपाटा में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को धोखा दे रहे हैं। एक पखवाड़े के भीतर पेट्रोल में 7.10 और डीजल में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी कर देश की जनता को महंगाई की आग में धकेल दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक घरानों की तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा लिए गए चंदे का हिसाब किताब कर रहे है। एक तरफ देश के किसान फसल बर्बाद होने से आत्महत्या कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान को मुआवजा देने के बजाए पेट्रोल पदार्थों के दामों में भारी वृद्धि कर रहे हैं। केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल में महंगाई में लगातार इजाफा हुआ। एक निरंकुश शासक की तरह नरेंद्र मोदी अपनी मार्केटिंग करने के लिए विदेशी दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा तीन सप्ताह से क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट बना हुआ है, लेकिन क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय समेत तेल कंपनियों से वार्ता तक नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाकर भाजपा की पोल खोलेगी।
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, तारा जोशी, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, अवनी अवस्थी, जगदीश सिजवाली, पंकज कांडपाल, परितोष जोशी, प्रदेश प्रवक्ता केवल सती, राहुल खोलिया, प्रेम मनराल, हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, भारत पांडे, परवेज सिद्दकी, रजनी टम्टा, अख्तर हुसैन, गोपाल सिंह, संदीप जंगपांगी, अमर बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, मदन डांगी, कार्तिक साह, प्रताप सत्याल, क्षितिज नज्जौन, जय प्रकाश, प्रदीप, मनोज, प्रमोद, कवींद्र पंत आदि मौजूद थे।