फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   performing songs and dances

लखनऊ के कलाकारो ने ऊंचावाहन में अपनी प्रस्तुति से बांधा समा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
performing songs and dances
चौखुटिया (अल्मोड़ा) । लोककला एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ के कलाकारों ने ग्राम पंचायत ऊंचा वाहन में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखंड की सत्य घटना रामी बौराणी नृत्य नाटिका एवं पारंपरिक लोग गीत, लोक नृत्यों का शानदार मंचन किया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम हुए कार्यक्रम के दौरान लोग मुख्य कलाकार प्रकाश रंगीला के गानों पर जमकर थिरके। कायर्क्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व प्रधान शकर सिंह बिष्ट, युगल किशोर और संस्था की अध्यक्ष रश्मि रावत ने किया।
विज्ञापन

कलाकारों द्वारा उत्तराखंड की आराध्य देवी मां नंदा-सुनंदा की वंदना तु देवी दैडा है जैय , माता गोरी अम्बा तू दैडा है जैय... स्तुति गाकर मा नंदा-सुनंदा सहित उत्तराखंड के सभी देवताओं का आवाह्न कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। इस दौरान संस्था ने कुंती मेहरा और युगल किशोर को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन रश्मि रावत ने किया। कार्यक्रम में कौशल्या देवी की महिला टोली का झोड़ा नृत्य सराहनीय रहा । इस मौके पर मुख्य रूप से प्रकाश बिष्ट, सुभाष बिष्ट, माही बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद, मोहन सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, धन सिंह मेहरा , कुंदन सिंह, मोहनी बिष्ट, अमर सिंह, हीरा सिंह, आनंद सिंह, गिरीश बिष्ट, अरविंद बिष्ट सहित भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed