{"_id":"66d2105a94068cfad50564dd","slug":"people-worried-due-to-increase-in-leopard-terror-in-syllabus-almora-news-c-232-1-shld1003-116542-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे में तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे में तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के जैखाल, कुलसीरा, फुटीकुवा, पातल, दुवसील, रणपाथर, सबुआ छाना सहित आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कुलसीरा निवासी हरीश सिंह ने बताया कि तेंदुआ दो सप्ताह के भीतर दस से अधिक पालतू जानवरों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत पर रेंजर विवेक टम्टा ने टीम के साथ जैखाल गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तेंदुए से बचकर रहें।
गांव के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई करें। यहां खीमानंद नैनवाल, देव सिंह, देवीदत्त बहुगुणा, सुनीता देवी, अंबादत्त जोशी, हरि देवी, दयानंद जोशी, बालादत्त आदि मौजूद रहे। संवाद