फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will get benefit.

Almora News: जाड़ों में ठहरने के लिए कहीं जगह न मिले तो अल्मोड़ा के रैन बसेरा में आइए

Sat, 25 Nov 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
People will get benefit.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में ठंड के मौसम में यदि किसी मुसाफिर को ठहरने के लिए जगह नहीं मिली तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर में रैन बसेरा उन्हें राहत देगा। यहां मुसाफिरों को हीटर के साथ ही गीजर के गर्म पानी की सुविधा के साथ ही पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

ठंड का मौसम शुरू हो गया है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए पालिका की ओर से की गई व्यवस्थाओं को संवाद न्यूज एजेंसी ने परखा। टीम ने मुसाफिरों के लिए बनाए गए रैन बसेरे की पड़ताल की। माल रोड पर एसएसपी कार्यालय के पास बने रैन बसेरा में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां मुसाफिरों के लिए बिस्तर लगे थे। 18 चारपाई पर साफ-सुथरे गर्म कपड़े बिछाने के साथ ही कंबल रखे थे। जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए उचित प्रबंध हैं। इधर ठंड बढ़ते ही रैन बसेरे में यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। हर दिन यहां ठहरने के लिए 10 से 15 यात्री पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


अल्प आय वर्ग के लोगों को निशुल्क मिलेगा ठिकाना
अल्मोड़ा। पालिका के अधिकारियों के मुताबिक रैन बसेरे में ठहरने के लिए मुसाफिरों को केवल 50 रुपये प्रति रात्रि चुकाने होंगे। अल्प आय वर्ग के यात्रियों को यहां निशुल्क ठहरने की सुविधा भी पालिका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैन बसेरे में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। हीटर, गीजर, वॉटर प्यूरीफायर सहित पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था है। कोई भी इसका लाभ ले सकता है।
- भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed