फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People stay up late at night on Pawandeep Rajan's songs

पवनदीप राजन के गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
People stay up late at night on Pawandeep Rajan's songs
मरचूला महोत्सव में प्रस्तुति देते गायक पवन दीप राजन। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मरचूला में आयोजित तीन दिवसीय मरचूला महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। महोत्सव की अंतिम शाम गायक पवनदीप राजन के नाम रही। उन्होंने हिंदी, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। हारमोनी बैंड के कलाकारों ने गीतों से महोत्सव में समा बांधा।
विज्ञापन

महोत्सव में अन्य कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मैराथन, मरचूला फॉरेस्ट रेस, योग, साहसिक गतिविधियों में हॉट एयर बलून, राक क्लाइंबिंग, वाटर रोलर, कयाकिंग, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बाइकर्स रैली और मरचूला फिल्म फेस्टिवल भी आयोजि किया गया। विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए थे। जिनमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया गया था।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करना और लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर से आए कलाकारों, महोत्सव समिति के सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया। महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी सल्ट राहुल शाह, भिकियासैंण अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार सतीश बर्थवाल, बीडीओ रवि सैनी, उप शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एई नरेंद्र कुमार, डीएम के वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, विनोद तिवारी, अनिल गौड़, अजीत नेगी आदि उपस्थित थे।

मरचूला महोत्सव हाट एयर बैलून का आनंद लेते लोग।

मरचूला महोत्सव हाट एयर बैलून का आनंद लेते लोग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed