फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Rush Over Exams

बसें नहीं मिलने से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की हुई फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
People Rush Over Exams
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से रविवार को दो पालियों में स्नातक स्तरीय पदों के लिए समूह ग की परीक्षा हुई। इसके लिए कई ब्लॉकों और अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। परीक्षा देने के बाद घर लौटने के लिए बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों में मारामारी रही। रोडवेज और केमू स्टेशन पर गंतव्य को जाने के लिए बसें नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी परेशान भी रहे।
विज्ञापन

रविवार को नगर में समूह ग की परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, मासी, लमगड़ा, जैंती, शहरफाटक, मौलेखाल, भतरौंजखान, चंपावत, पिथौरागढ़ आदि से काफी अभ्यर्थी अल्मोड़ा आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद घरों को लौटने की जद्दोजहद में युवाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जितनी बसें आईं वो यात्रियों से खचाखच भर जा रही थीं। इधर, अधिक भीड़ होने से सामान्य यात्रियों को भी तकलीफों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हल्द्वानी के लिए चलाईं दो अतिरिक्त बस
अल्मोड़ा। समूह ग के परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो ने हल्द्वानी रूट पर एक अतिरिक्त बस संचालित की। हल्द्वानी से काफी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने अल्मोड़ा आए थे। परीक्षा छूटने के बाद हल्द्वानी रूट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। यह बस रोडवेज स्टेशन से 12.30 बस हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। इधर, इसके बाद भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने हल्द्वानी रूट पर एक और अतिरिक्त बस लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह ग की परीक्षा देने आए हेमंत कुमार परीक्षा होने के बाद रोडवेज स्टेशन पर भवाली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। काफी देर खड़े रहने के बाद भी उन्हें हल्द्वानी के लिए बस नहीं मिल रही। हल्द्वानी की जो बसें आई वह स्टेशन में खड़ी होते ही यात्रियों से खचाखच पैक हो जा रही है। हेमंत ने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए हल्द्वानी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थीं।
हल्द्वानी के हरीश समूह ग की परीक्षा देने अल्मोड़ा आए थे। परीक्षा पूरी होने के बाद उन्हें हल्द्वानी लौटना है। स्टेशन में खड़े होकर बस का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है लेकिन उन्हें साधन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच जा रही है। बस नहीं मिलने से काफी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन को बसों का पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए।
मनीषा भौर्याल परीक्षा देकर हल्द्वानी स्थित जाने के लिए बस तलाश रही है लेकिन उसे कोई साधन नहीं मिल रहा है। बताया कि रोडवेज की बस आते ही यात्रियों से पैक हो जा रही है जिससे परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को बसों में सीट नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन को बसों का इंतजाम भी करना चाहिए था।

कंचन अस्वाल भी अपने घर हल्द्वानी पहुंचने के लिए बस का इंतजार कर रही है लेकिन काफी देर तक बस न आने पर परेशानी हुई। कंचन ने बताया कि हल्द्वानी आदि स्थानों को काफी परीक्षार्थी लौट रहे हैं लेकिन उस अनुपात में रोडवेज की बसों की कमी है। जिससे परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को आसानी से बस नहीं मिल रही है।

रविवार को अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन में रोडवेज की बस में चढ़ते यात्री। सीट पाने के लिए यात्रियों मे?

रविवार को अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन में रोडवेज की बस में चढ़ते यात्री। सीट पाने के लिए यात्रियों मे?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed