फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People protested for thier demands.

Almora News: पेयजल निगम के अभियंता बेमियादी हड़ताल पर

Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
People protested for thier demands.
पेयजल निगम रानीखेत परिसर में धरना प्रदर्शन करते अभियंता। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेयजल निगम के अभियंता शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। नारेबाजी कर अभियंताओं ने ईई पर विभागीय कार्यों में अनियमितताओं सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य अभियंता को 12 बिंदुओं का शिकायती पत्र भेज ईई का स्थानांतरण करने की मांग की। कहा कि स्थानांतरण होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों का अनावश्यक उत्पीड़न करने से जल जीवन मिशन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अभियंताओं ने निगम के ईई समीर प्रताप सिंह पर नियम विरुद्ध कार्रवाई कर नए अभियंताओं पर गलत कार्यों के लिए दबाव बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके लिए 12 बिंदुओं का शिकायती पत्र मुख्य अभियंता को भेजा। इसमें ईई पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि इस कारण जल जीवन मिशन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। शाखा परिसर में धरना दे रहे अभियंताओं ने ईई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहां एई जेएस तोमर, विपिन तोमर, जेई पंकज कुमार आर्या, उज्ज्वल नौटियाल, शशांक कोठारी, सुभाष कुमार, एमएन जोशी आदि थे। धरने को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने भी समर्थन दिया। इनमें मंडल अध्यक्ष बीसी जोशी, सचिव वाईएस रावत, मुकुल सती, देवेंद्र आर्या, नैनीताल जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकुल सती, शाखाध्यक्ष उमेश लाल शाह, विजय बरमोला, मनोज कुमार आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। काम का दबाव ऊपर से ही बहुत है। हर घर नल योजना में 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। लक्ष्य पाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। कुछ अभियंता दबाव नहीं झेल पा रहे हैं जिस कारण इस तरह गतिविधियां कर रहे हैं। -समीर प्रताप सिंह, ईई, पेयजल निगम रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed