{"_id":"607f26908ebc3e8dc4569600","slug":"people-protested-almora-news-hld422236212","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए को पूरी तरह खत्म करने की मांग को लेकर दिया धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए को पूरी तरह खत्म करने की मांग को लेकर दिया धरना, नारेबाजी की
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में नारेबाजी कर विरोध जताते सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को पूरी तरह समाप्त कर स्पष्ट रूप से भवन मानचित्र स्वीकृति के सभी अधिकार पालिका को देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। कोरोना के मद्देनजर समिति के सदस्यों ने एक माह के लिए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
धरना स्थल में हुई सभा में समिति के संयोजक और पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के दो मुख्यमंत्रियों के प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा के बाद भी सरकार की ओर से केवल प्राधिकरण को स्थगित करने का शासनादेश जारी किया गया है। सरकार के इस प्राधिकरण स्थगन के शासनादेश से जनता में भ्रम की स्थिति है। सरकार को शासनादेश में स्पष्ट करना चाहिए था कि प्राधिकरण समाप्त किया गया या स्थगित किया है।
वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार पालिका को वापस दें। वर्तमान में कोरोना को देखते हुए समिति के सदस्यों ने धरने को एक माह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, यशवंत परिहार, दीपांशु पांडे, आनंद सिंह बगड़वाल, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, सभासद हेम तिवारी, राजू गिरी, सुंदर लटवाल, रमेश नेगी आदि शामिल हैं।