गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती में अवैध खनन करने पहुंची जेसीबी ने तैलीहाट पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। इससे तैलीहाट गांव में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। पेयजल संकट से गुजर रहे ग्रामीणों ने गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में तैलीहाट के ग्रामीणों ने कहा है कि गोमती नदी में अवैध खनन करने गई जेसीबी ने गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गांव में दो दिन से आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध खनन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जेसीबी सीज करने की मांग की है। वहां पर दयाल काला, पूरन रावत, बिपिन जोशी, राधेश्याम, विजय प्रकाश, नरेंद्र सिंह, सरिता जोशी, कमला काला आदि थीं।