{"_id":"653d4dd976e06b72c2043c18","slug":"people-got-benefit-in-amp-almora-news-c-232-1-alm1001-4430-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: योगदा आश्रम में 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: योगदा आश्रम में 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। योगदा आश्रम की तरफ से तीन दिनी निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। सुबह आश्रम प्रभारी स्वामी वासुदेवानंद गिरि ने प्रार्थना कर शिविर का शुभारंभ करते हुए विश्व शांति की कामना की। शिविर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, बरेली, नोएडा, मुंबई से पहुंचे हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित 35 प्रसिद्ध चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी। पहले दिन 800 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर को सफल बनाने में भक्तों के साथ स्वयंसेवकों और द्वाराहाट इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। सुरईखेत में भी शिविर का आयोजन किया गया। वहां मरीजों की भीड़ जुटी रही। संवाद
विज्ञापन