फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People filled their vehicle tanks at a petrol pump in Almora

Almora: टैंकर पहुंचते ही पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लोगों ने फुल कराए वाहनों के टैंक; सप्लाई हुई सामान्य

Mon, 30 Mar 2026 01:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:38 PM IST
सार

अल्मोड़ा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। टैंकर पहुंचने के साथ ही पेट्रोल पंपों पर सप्लाई शुरू हो गई, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ने लगी।

विज्ञापन
People filled their vehicle tanks at a petrol pump in Almora
अल्मोड़ा माल रोड़ स्थित पेट्रोल पंप में वाहनों में पेट्रोल भरवाते वाहन चालक। - फोटो : संवाद

विस्तार

विगत दिन अल्मोड़ा नगर सहित दूर दराज क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म होने पर वाहन चालक परेशान रहे। लेकिन अब नगर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल का टैंकर आ जाने से लोगों को तेल मिलना शुरु हो गया है।

विज्ञापन

रविवार को लोग अपने वाहनों के टैंक को फुल करने में लगे रहे। पेट्रोल पंपों में वाहनों की भीड़ देखने को मिली। विगत दिन जिला मुख्यालय के चार पेट्रोल पंपों सहित दूर दराज के पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया था। पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपो पर लगातार भीड़ बड़ती नजर आ रही थी। रविवार को नगर के अल्मोड़ा फीलिंग स्टेशन पांडेखोला, हरीश देवड़ी फीलिंग स्टेशन पांडेखोला, कपीसा फीलिंग स्टेशन धारानौला, माल रोड स्थित एसडी मंगोली पेट्रोल पंप में पेट्रोल का टैंकर आ जाने के बाद पेट्रोल मिलने लगा। जिसके बाद पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में लगी रही। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार पेट्रोल डीजल का टैंकर लगातार आ रहे है। लोगों को पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। फिलहाल पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed