फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems in district.

बारिश का कहर : स्टेट हाईवे सहित सात सड़कों पर आवाजाही ठप

Mon, 08 Jul 2024 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
People face the problems in district.
अल्मोड़ा। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के बाद बंद सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से जिले में एक स्टेट हाइवे सहित सात सड़कों पर आवाजाही ठप है। इससे 25 गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। क्षेत्र की 40,000 से अधिक की आबादी को वाहनों की आवाजाही ठप होने से खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को भी जिले में पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। मुख्य मार्गों से संपर्क कटने से ग्रामीण सड़कों पर वाहनों के संचालन पर ब्रेक लग गया है और क्षेत्र के लोग बाजार, अस्पताल सहित अन्य स्थानों को पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गईं हैं। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोपालधारा में आवासीय मकान का बेसमेंट खिसका, परिवार ने अन्यत्र ली शरण

अल्मोड़ा। नगर के त्यूनरा, गोपालधारा मोहल्ले में मंजू अरोरा के आवासीय मकान का बेसमेंट खिसक गया है। पूरा भवन खतरे की जद में आ गया और कमरों में जगह-जगह दरारें पड़ गईं। सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित परिवार को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। सूचना के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाएगी। वहीं, नगर के धारानौला न्यू कॉलोनी में भी एक भूस्खलन होने से एक आवासीय मकान खतरे की जद में है। आंगन की सुरक्षा दीवार ढहने से कॉलोनी को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोगियों को किया शिफ्ट

अल्मोड़ा। मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल के ब्लॉक-ए के भवन की सुरक्षा दीवार को भी भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दीवार ब्लॉक की तरफ झुक गई है और इसके गिरने का खतरा बढ़ गया है। वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जाता है। सुरक्षा दीवार के झुकने से मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें अन्य वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा है। यहां मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
आपदा प्रभावित गांव बूढ़ाकोट में भी बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा। जिले के भैंसियाछाना विकास खंड के आपदाग्रस्त गांव बूढ़ाकोट में भी लगातार बारिश से खतरा बढ़ गया है। शनिवार की रात तरमोली मोटर मार्ग पर स्थित नाले के उफान पर आने से मलबा गांव में पहुंच गया इससे ग्रामीण आनंद राम के आवास और सांई बाबा मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त हो गई। ग्राम प्रधान पूजा देवी ने कहा है कि वर्ष 2013 में आई आपदा ने इस गांव में जमकर कहर बरपाया था, लेकिन आज तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।
तल्ला गल्ली में भी खतरे की जद में आवासीय मकान



अल्मोड़ा। नगर के तल्ला गल्ली में भी भूस्खलन होने से आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। आनंद भंडारी के मकान के आंगन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई इससे खतरा बढ़ गया है। वहीं तल्ला चौंसार, कपीना और रोडवेज वर्कशॉप को जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया जबकि जीवनपुर में चंद्रा पेनवाल के घर के आगे की दीवार ढह गई।

द्वाराहाट में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बारिश से कोटिला-ग्वाड़-सुरईखेत मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। शनिवार को मार्ग के बंद होने के बाद मलबा हटाया गया। दूसरे ही दिन फिर से मलबा गिरने से सड़क पर आवाजाही ठप हो गई इससे लोग परेशान रहे। वहीं, बारिश के बाद हरज्यू की धूनी परिसर की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है तो नंदी देवी के आवासीय मकान को भी इससे नुकसान पहुंचा है।

ये सड़कें हैं बंद
रानीखेत-खैरना-रामनगर स्टेट हाइवे, पोखरी-बैंगनिया, खूंट धामस-बसर मार्ग, तलेट बैंड-भैंसाड़ी मल्ली मार्ग, जैंती-नया संग्रोली मार्ग, जैंती-सेल्टा चापड़ मार्ग, चायखान-धारखोला मोटर मार्ग।
अल्मोड़ा में बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
भैंसियाछाना 100.0
शीतलाखेत 90.0
अल्मोड़ा 75.0
भिकियासैंण 74.5
ताकुला 74.5
सोमेश्वर 50.0

सल्ट 60.5

मासी 43.5

जैंती 31. 0

चौखुटिया 20.0

रानीखेत 16.0

जल स्तर

कोसी 1127.18 मीटर

रामगंगा 921.500 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed