{"_id":"66731de55e3d85edc007e104","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-8-1-hld1009-378220-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गर्मी और जंगलों की आग ने बढ़ाए जिला अस्पताल में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गर्मी और जंगलों की आग ने बढ़ाए जिला अस्पताल में मरीज
Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गर्मी और जंगलों की आग से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अस्पतालों में आंख में जलन, सांस की दिक्कत, उल्टी-दस्त से जूझते हुए मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में ही बीते एक सप्ताह के भीतर ओपीडी में 40 फीसदी का उछाल आया है।
बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 700 के पार रही। पीएमएस डॉ.एचसी गड़कोटी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर ओपीडी बढ़ी है। गर्मी और जंगलों में आग से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्गों में आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिल रही है। वातावरण में फैला धुआं और धूल इसकी प्रमुख वजह है। वहीं लोग पेट दर्द, उल्टी-दस्त और पीलिया से जूझते हुए भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी के चलते पानी दूषित हो रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। उबला पानी और शुद्ध खाद्य सामग्री का प्रयोग जरूरी है। वहीं आंखों और सांस की दिक्कत से बचने के लिए मास्क और चश्मे का प्रयोग करना होगा। संवाद