Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: महिला अस्पताल में निर्माण कार्य सिजेरियन प्रसव में बाधक

Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में निर्माण कार्य गर्भवतियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब तीन महीने से सिजेरियन प्रसव सुविधा बंद है जिससे गर्भवतियों को रेफर किया जा रहा हैं। नॉर्मल डिलीवरी सेवाएं संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इस कारण हवालबाग, लमगड़ा, भिकियासैंण, छाना, जैती, धौलादेवी, सेराघाट जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से भी प्रसव के लिए गर्भवतियों को महिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। महिला अस्पताल में इन दिनों निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इससे ओटी में सिजेरियन प्रसव बंद हैं। यहां सिजेरियन सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें दोबारा बेस अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। महिला और नवजात दोनों की जान को जोखिम भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अस्पताल में प्रसव जैसी अत्यावश्यक सेवा का ठप होना बेहद चिंताजनक है। कई महिलाओं को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कुछ को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगी फीस भरनी पड़ रही हैं। बेस अस्पताल में भी गर्भवतियों के सिजेरियन प्रसव का भार बढ़ गया है और यहां भीड़ अधिक है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
50 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर गर्भवतियां जिला महिला अस्पताल पहुंचती हैं लेकिन यहां से फिर सिजेरियन के लिए बेस अस्पताल रेफर किया जाता है।

अमित साह, पार्षद झिझाड़
महिला अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की आस लिए यहां पहुंचते है लेकिन अब यहां भी इलाज नहीं मिल रहा है।

अर्जुन सिंह बिष्ट पार्षद नंदा देवी
जिला महिला अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा फिलहाल बंद है। जल्द ही ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed