फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: रानीखेत-चौबटिया मार्ग बंद करने का किया विरोध

Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पिछले कुछ दिनों से सेना की ओर से रानीखेत-चौबटिया मार्ग को आम जनता के वाहनों के लिए बार-बार बंद किया जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि बिना पूर्व सूचना और बिना कारण के सेना इस मार्ग को बार-बार बंद कर रही है। कहा कि पूछने पर इसे क्रॉस-कंट्री और अन्य कारणों से बंद किये जाने कि बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि इस मार्ग पर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां झूला देवी मंदिर और चौबटिया गार्डन के कारण सदियों से पर्यटक और स्थानीय लोग इस सड़क से आते-जाते रहे हैं लेकिन अब बार-बार इसका बंद होना कठिनाइयों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं होता तो रानीखेत की जनता आंदोलन करेगी। वहां पर अगस्त लाल साह, दीपक पंत, संदीप गोयल, नेहा साह माहरा, भगवंत नेगी, विनीत चौरसिया, पावस, दीपक, तरुण, सोनू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed