{"_id":"6894f1629f8b234f4c003e88","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-132005-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच छोटे वाहनों के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच छोटे वाहनों के लिए खुला
Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच छोटे वाहनों के लिए खुल गया है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए दूसरे दिन भी बंद रहा। बड़े वाहन 50 किमी का फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते गए। यात्रियों को बसों में 100 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ा।
बीते बुधवार को हुई भारी बारिश में क्वारब के समीप पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा एनएच पर आ गया था। इससे मार्ग छोटे बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो गया था। बृहस्पतिवार को मलबा हटाकर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग अभी भी बंद है। अल्मोड़ा से केमू, रोडवेज की बसें 50 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गई।
क्वारब से जाने पर केमू की बस में हल्द्वानी का किराया 210 रुपये हैं, लेकिन वाया रानीखेत के रास्ते जाने से यात्रियोें को 310 रुपये किराया चुकाना पड़ा।अतिरिक्त किराया पड़ने से यात्रियों की जेब ढीली हुई। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया शहरफाटक के रास्ते हल्द्वानी गए। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बड़े वाहनों के लिए एनएच अभी बंद है। मलबा हटाकर बड़े वाहनों के लिए भी एनएच खोलने का प्रयास जारी है।