{"_id":"688bc0101d7c7ef017059e6e","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-131668-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देयकों का भुगतान नहीं होने पर 18 से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देयकों का भुगतान नहीं होने पर 18 से आंदोलन का एलान
Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। उन्होंने भुगतान नहीं होने पर 18 अगस्त से धरना देने का एलान किया।
संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने इस मामले में प्रभारी सीईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभारी सीईओ द्वारा गठित समिति ने सभी सदस्यों के अंतिम आहरित वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन देने पर सहमति और हस्ताक्षर किए। इसके बावजूद प्रभारी सीईओ अपने पद का दुरुपयोग कर अधीनस्थ शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 17 अगस्त तक पेंशन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन 18 अगस्त से प्रभारी सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर देगा। संवाद