फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: बारिश से सड़कों पर आया मलबा

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा/जागेश्वर। बीती देर रात हुई बारिश में जिले की चार ग्रामीण सड़कों पर मलबा आ गया। एक सड़क को खोल दिया है जबकि दो सड़कें बंद हैं। आरतोला-जागेश्वर सड़क पर विनायक पुल के पास देवदार का पेड़ गिरने और भूस्खलन से जागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बारिश के दौरान कफड़खान-बिनसर, सुमनलता-भदौला, पैंसिया-मल्ला गड़कोट सड़क पर मलबा आ गया। सुमनलता-भदौला सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। दो सड़कें यातायात के लिए बंंद हैं। ग्रामीणों को आवाजाही के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्हें दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। आरतोला-जागेश्वर सड़क पर विनायक पुल के पास भारी मलबा आया और देवदार का पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर आवाजाही में खतरा है। वाहन चालक जान हथेली पर लेकर सफर कर रहे हैं। पेड़ गिरने से आरतोला की स्ट्रीट लाइट भी बंद है।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय-समय पर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कें बदहाल हैं। डामर उखड़ने से सड़कें पहले से ही बदहाल हैं। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed