{"_id":"68793a84055c17283e0cc6a0","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-131001-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश से अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश से अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद
Thu, 17 Jul 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश में मलबा आने से जिले के तीन ग्रामीण मोटर बंद हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमेश्वर में सबसे अधिक 18 एमएम और रानीखेत में सबसे कम सात एमएम बारिश हुई।
बीते बुधवार की देर रात से बारिश शुरू हुई। शुक्रवार को भी दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई। अल्मोड़ा में 10.7 एमएम, रानीखेत में सात एमएम, चौखुटिया में आठ एमएम, सोमेश्वर में 18 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान जिले के गगास-उडी महादेव मार्ग, मंगलता-त्रिनैली, बचखेत-बेवाडी किचार मोटर मार्ग में मलबा आ गया। इससे ये मार्ग बंद हैं।
सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को यातायात के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर कई ग्रामीण मार्ग में बारिश का पानी सड़कों में बने गड्ढों में भरने से आवाजाही के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे दोपहिया चालक रपटने से चोटिल हो रहे हैं। आवाजाही के दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना पड़ा।