फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: यात्री प्रतीक्षालय न होने से धूप और बारिश में करना पड़ता है इंतजार

Wed, 02 Jul 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जमाड़ कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बारिश में यात्रियों को आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। बारिश में कई बार सामान भीग कर खराब हो जाता है।
विज्ञापन


जमाड़ से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, चंपावत आदि स्थानों को वाहनों का संचालन होता है। कनोली, सिरकोट समेत कई गांवों की यह स्थानीय बाजार भी है। यहां यात्री प्रतीक्षालय नहीं बना है। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े-खड़े बसों का इंतजार करना पड़ता है। धूप और बारिश होने पर यात्रियों को मजबूरी में आसपास के दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। कई बार दुकानों में भी भीड़ रहती है और वहां यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती है। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। कई बार बारिश में भीगना मजबूरी बन जाती है। कनोली निवासी सीएस बिष्ट ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय न होने से काफी दिक्कतें हो रही है। बारिश होने पर कई बार सामान भीग कर खराब हो जाता है। इसे काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय जल्द बनाने की मांग की है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed