फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: टनकपुर रूट पर रोडवेज बस का संचालन रहा ठप

Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। टनकपुर रूट पर रोडवेज की बस का संचालन न होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। यात्रियों को हल्द्वानी तक टैक्सी या केमू की बस से जाना पड़ा। फिर वहां से दूसरी बस पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-टनकपुर रूट पर रोडवेज की बस का संचालन मंगलवार को भी ठप रहा। बस नहीं चलने से टनकपुर जाने वाले यात्री परेशान रहे। कई यात्री अधिक किराया देकर टैक्सी से रवाना हुुए। हल्द्वानी पहुंच कर फिर वहां से टनकपुर की बस पकड़ी। इससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद हुआ और उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ा। यात्रियों ने कहा कि टनकपुर रूट पर एकमात्र बस सेवा संचालित होती है। इसका भी संचालन न होने से आवाजाही मुश्किल है। ऐसे में परिवहन निगम को बस का शीघ्र संचालन करना चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


डिपो में चालकों की कमी है। इससे संचालन प्रभावित रहा। चालकों की तैनाती होने पर बस का संचालन किया जाएगा।

विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed