{"_id":"66a68572e9478bdbab090a2b","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-115114-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सात चालक मिलने के बाद भी वर्कशॉप से बाहर नहीं निकली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सात चालक मिलने के बाद भी वर्कशॉप से बाहर नहीं निकली बसें
Sun, 28 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो को सात चालक मिलने के बाद भी बसों का संचालन पटरी पर नहीं लौटा है। रविवार को डिपो की चार बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बसें वर्कशॉप में खड़ी रहीं और यात्रियों को स्टेशन में धक्के खाने पड़े।
अल्मोड़ा डिपो में चालकों के 25 पद रिक्त हैं। निगम चालकों की नियुक्ति के बाद बंद सेवाओं के संचालन की बात कर रहा है। पिछले दिनों डिपो में सात चालकों की तैनाती हुई है लेकिन इसके बाद भी बंद सेवाएं संचालित नहीं हो सकीं। रविवार को भी लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून की बसों का संचालन नहीं हुआ। अल्मोड़ा से शाम के समय देहरादून को काफी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इस रूट पर भी बस का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं।
यात्री बोले
बसों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है, इससे दिक्कत हो रही है। बंद सेवाओं का संचालन शीघ्र किया जाए।- नरेंद्र सिंह, अल्मोड़ा।
देहरादून की शाम की सेवा का संचालन न होने से अधिक परेशानी हो रही है। निगम को यात्रियों की परेशानी नजर नहीं आ रही है।- मनीष जोशी, अल्मोड़ा।
कोट-चालक न होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। स्थगित सेवाओं को संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।-विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।