फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: हवालबाग विकासखंड के स्कूल प्रभारी के सहारे

Tue, 19 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के नजदीकी विकासखंड हवालबाग के विद्यालय शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावों को हवाई साबित कर रहे हैं। विकासखंड में पांच हाईस्कूल प्रधानाध्यापक विहीन हैं जो प्रभारी के भरोसे संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों को प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार देने से उनके लिए कक्षा में समय दे पाना असंभव हो रहा है। इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


हवालबाग ब्लाॅक के बल्टा, चौराकलेत, रौनडाल, जूड़कफून, मैगती धनलेख पांच हाईस्कूल चार साल से प्रधानाध्यापक विहीन हैं जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था के तहत शिक्षकों को प्रधानाचार्य का दायित्व दिए जाने से उनके लिए अपने विषय पढ़ाना नामुमकिन साबित हो रहा है। पढ़ाई छोड़ विद्यालयी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर काटना उनकी मजबूरी बन चुका है। ऐसे में ये शिक्षक अपने विषय का ज्ञान विद्यार्थियों को नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत 500 से अधिक विद्यार्थी परेशान और मायूस हैं। संवाद
विज्ञापन

प्रभारियों के पास नहीं है आहरण वितरण का अधिकार

अल्मोड़ा। प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास आहरण वितरण का अधिकार नहीं है। ऐसे में विद्यालय में तैनात शिक्षकों और कार्मिकों को समय पर वेतन मिलना भी मुश्किल हो रहा है। उनका वेतन निकालने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। रिक्त पदों के सापेक्ष विद्यालय के शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया है।

अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed