फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। हरिद्वार में भाजपा नेता के अपनी ही बेटी का शारीरिक शोषण कराने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर दुष्कर्म कराने वाले लोगों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चोघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिला हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला हिंसा के अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार का चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडेय, पूरन रौतेला, हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बीके पांडेय गोविंद मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी बलवंत राणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed